लोहारू क्षेत्र में दलित वर्ग की एक नाबालिक छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा बलात्कार करने तथा उसका अश्लील किल्प बनाकर इंटरनेट पर डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़ित लड़की के पिता ने वीरवार दोपहर बाद लोहारू थाने में शिकायत दर्ज करवा कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
लोहारू थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि करीब ढाई माह पूर्व पड़ोसी गांव के दो लड़के उसकी नाबालिग लड़की को जबरदस्ती उठा कर ले गए तथा उसके साथ बलात्कार कर उसका अश्लील किल्प बना लिया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने डर के मारे किसी को नहीं बताया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के कुछ ही दिन बाद उक्त लड़कों ने अश्लील किल्प क्लिप इंटरनेट तथा वाट्सएप पर डाल दिया।
मामला संज्ञान में आया तो उसने अपनी लड़की से पूछताछ की तो उसने सारा कुछ बताया। लोहारू पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- एक नाबालिग छात्रा से दो युवकों द्वारा बलात्कार कर अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने के की शिकायत मिली है।
लड़की के पिता की शिकायत पर कुड़ल गांव के दो लड़कों के खिलाफ अपहरण,बलात्कार एवं एसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोषियों को बख्शा नही जाएगा।
अजीत सिह, लोहारू थाना प्रभारी