फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में नकली नोट चलाते मां-बेटी गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
 लोहारू के साथ लगते पड़ोसी राज्य राजस्थान के झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ कस्बे में नकली नोट चलाने के मामले में राजस्थान पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनमें से एक महिला लोहारू क्षेत्र के ढिग़ावा कस्बे की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच कस्बे में नकली नोट की जड़ें कहा से जुड़ी हैं, इसको जानने के लिए डीएसपी जनमोहन शर्मा ने सूरजगढ़ थाने पहुंच कर महिलाओं से गंभीरता से पूछताछ की।


 एचसी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बुहाना चौराहे से पुलिस को सूचना मिली की दो महिलाएं कई दुकानदारों को 500 के जाली नोट देकर कुछ रुपयों का सामान खरीद रही हैं।
विज्ञापन


कुछ दुकानदारों द्वारा नोट को नकली बता वापस करने से बाजार में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई । इस पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को मौके पर ही धर दबोचा तथा उनके कब्जे से 500 रुपये के 9 नोट भी बरामद कर लिए।

बैंक में जांच से साबित हो गया की नोट नकली हैं। इस मामले में कस्बे के वार्ड 14 की माया देवी व उसकी माता हरियाणा के ढिगावा निवासी गिन्नी देवी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सूरजगढ़ पुलिस के अनुसार उक्त महिलाएं किसी बड़े गिरोह की सदस्य हो सकती हैं। पूछताछ में कई राजफाश होने की संभावना है।
--
नकली नोट चलाते दो महिलाओं को रंगे हाथें पकड़ा गया है। उनके कब्जे से पांच सौ के 9 नकली नोट बरामद भी किए हैं।

पकड़ी गई महिलाओं में से कस्बे के वार्ड 14 की माया देवी व उसकी माता हरियाणा के ढिगावा निवासी गिन्नी देवी से पूछताछ की जा रही है
गोपी राम,थाना प्रभारी सूरजगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें