फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में रुपये दोगुने करने के बहाने एक लाख ठगे

Mon, 28 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम निवासी एक व्यक्ति ने तोशाम के ही एक अन्य व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन-चार अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तोशाम निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुरेंद्र जोगी नामक व्यक्ति से तोशाम बस स्टैंड पर मुलाकात हुई थी। सुरेंद्र को वह चालक के तौर पर जानता था। मुलाकात के दौरान सुरेंद्र जोगी ने एक दिन बताया कि एक अच्छी स्कीम आई है। स्कीम में एक महीने में ही रुपये दोगुने हो जाते हैं। सुरेंद्र ने कहा कि यह अच्छी स्कीम है अगर पैसे कमाना चाहता है तो तेरे को इसमें लगवा दूंगा। इसके बाद प्रमोद ने स्कीम में अपने दोस्त व एक रिश्तेदार के एक-एक लाख रुपये एकत्रित कर लिए। प्रमोद ने बताया कि इसके बाद सुरेंद्र का फोन आ गया कि एक लड़के को भेज रहा हूं उसे पैसे दे देना। ये पैसे दोगुने होने वाली स्कीम में लगवा दूंगा। उसने उक्त लड़के को यह पैसे दे दिए। साथ ही तसल्ली करने के लिए वह उक्त युवक के साथ तोशाम से बैठकर हांसी चला गया। युवक हांसी बस स्टैंड के पीछे एक गली में ले गया। गली में सुरेंद्र व एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। ये आपस में पैसे की बात कर रहे थे। थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां दो पुलिस कर्मी आए। पुलिस कर्मियों को आते देख सुरेंद्र व उसका साथी मौके से भाग गए। प्रमोद ने बताया कि मौके पर वह और एक अन्य बिल्ला नाम का व्यक्ति बैठे रह गए। प्रमोद ने बताया कि पुलिस कर्मी हम दोनों को पीटने लगे और कहा कि ये सुरेंद्र व उसके साथ भागा व्यक्ति ईनामी बदमाश हैं। प्रमोद ने बताया कि वह एक लाख रुपये बिल्ला के पास छोड़कर वहां से भाग लिया। इसके बाद काफी दिन तक डर के मारे यह बात किसी को नहीं बताई। प्रमोद ने बताया कि वह मामले की तसल्ली करता रहा। मालूम हुआ कि पुलिस कर्मी नकली थे और यह सारा खेल खेलकर सुरेंद्र जोगी अपने साथियों के साथ मिलकर एक लाख रुपये ठग ले गया। प्रमोद ने घटना की पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सुरेंद्र जोगी व उसके तीन चार अन्य साथियों के खिलाफ भादस की धारा 406, 420, 171 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि धोखाधड़ी करने की शिकायत आई थी। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के जाल में फंसने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें