फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: सराफा व्यापारी से लूट की वारदात पर बिफरे व्यापारी, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से रोष

Fri, 10 Mar 2023 11:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी में  एक मार्च को जैन चौक क्षेत्र के सराफा व्यापारी देवेंद्र के साथ अपने गांव कायला लौटते तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर पौने तीन किलोग्राम चांदी और पौने चार लाख रुपये की नकदी लूट की वारदात कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारी से लूट से व्यापारियों में रोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में सराफा व्यापारी से एक मार्च को लाखों रुपयों के गहने और नकदी लूट मामले को लेकर शुक्रवार सुबह मार्केट की दुकानें बंद कर जैन चौक क्षेत्र में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर दुकानदारों ने नारेबाजी की वहीं सराफा व्यापारी से लूट की वारदात के दस दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाने पर रोष जताया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि अगर जल्द ही लूट की वारदात का खुलासा कर आरोपी नहीं पकड़े तो विभिनन व्यापारिक संगठन भिवानी बंद का निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


मार्केट की दुकानें बंद कर जैन चौक क्षेत्र के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भानूप्रकाश, व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी पवन बुवानीवाला, अभिषेक बंसल, प्रवीन नारंग, प्रदीप सोनी, अजय गोयल, साहिल अरोड़ा, कामरेड रवि खन्ना, तन्नू मुटरेजा ने कहा कि एक मार्च को जैन चौक क्षेत्र के सराफा व्यापारी देवेंद्र के साथ अपने गांव कायला लौटते तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर पौने तीन किलोग्राम चांदी और पौने चार लाख रुपये की नकदी लूट की वारदात कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया, लेकिन आरोपियों का आज तक कोई सुराग नहीं लगा है।

व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सुरक्षा की उठाई मांग, पुलिस प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
व्यापारी नेताओं ने कहा कि शहर का व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं, जबकि बाजारों में सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं हैं। ऐसे में व्यापारियों के साथ इस तरह की वारदातें आम हो गई हैं। व्यापारियों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर जल्द ही लूट की वारदात में शामिल सभी आरोपी नहीं पकड़े जाएंगे तो भिवानी बंद का आह्वान किया जाएगा। वहीं व्यापारियों के बाजार बंद के बाद प्रदर्शन करने पर डीएसपी हैडक्वाटर आर्यन चौधरी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को उनकी सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाते हुए जल्द से जल्द लूट की वारदात सुलझाने का आश्वासन दिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें