फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गन प्वाइंट पर राजस्थान के व्यक्ति से स्विफ्ट कार छीनकर भागे तीन बदमाश, पीड़ित को पीटकर सड़क पर छोड़ा

Tue, 28 Mar 2023 03:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

निनान बाईपास के समीप सोमवार रात की घटना है। पीड़ित अपनी पत्नी को छोड़ने आया था। औद्योगिक पुलिस थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Girl's relatives beaten up
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में निनान बाईपास के समीप एक व्यक्ति से तीन बदमाश पिस्तौल दिखाकर स्विफ्ट कार छीनकर रोहतक की तरफ भगा ले गए और व्यक्ति के साथ मारपीट करके उसे सड़क पर छोड़ गए। पीड़ित किसी तरह पुलिस के पास पहुंचा और इस बारे में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ औद्योगिक थाना में आर्म्स एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के कोटपुतली निवासी दिनेश ने बताया कि गत 27 मार्च को वह अपनी पत्नी को छोड़ने गांव पालुवास आया था। वह अपनी पत्नी को छोड़कर वापस अपने घर जा रहा था। रात को करीब नौ बजे जब वह निनान बाईपास के समीप पहुंचा तो उसे कार के टायर में कुछ आवाज दी।

जिसके कारण उसने गाड़ी को रोक लिया और सड़क पर उतर गया। उसी दौरान तीन अज्ञात युवक उसके पास आए और उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी। उसे कार में बैठाकर रोहतक की तरफ ले गए। गांव लाहली के समीप कार रोककर उक्त तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और सड़क पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी गाड़ी में पर्स, फोन व जरूरी दस्तावेज थे। जिसे बदमाश गाड़ी में अपने साथ ले गए। वह निजी साधन के जरिए पुलिस के पास पहुंचा और इस घटना के बारे में बताया। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के बारे में पता करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें