फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: 15 दिन पहले सीएम ने जिस जगह से सात दिन में जल निकासी के दिए थे आदेश, वहीं पर युवक की डूबने से मौत

Tue, 28 Mar 2023 03:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी में सीसीआई परिसर में भरे पानी में युवक की डूबने मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। बता दें कि यहां की जल निकासी के लिए 13 मार्च को सीएम आदेश दे चुके हैं।
विज्ञापन
सीसीआई परिसर में भरे पानी में डूबने से युवक की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में सीसीआई परिसर में भरे पानी में डूबने से शहर निवासी एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद युवक के परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया। उन्होंने डीसी को मौके पर बुलाने और पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईन पर केस दर्ज करने की मांग की है। डीसी के पहुंचने के बाद परिजनों ने शव को उठाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


मांगपत्र में युवक की मां बबीता ने बताया कि वह विधवा है। उसने बताया कि गत 27 मार्च को सुबह दस बजे उसका बेटा राहुल घर में बिना बताए चला गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुबह एक युवक ने उसे सीसीआई परिसर में भरे पानी में एक शव पड़े होने की जानकारी दी।

जब उन्होंने शव के पास जाकर देखा तो वह उसके बेटे राहुल का था। परिजनों का आरोप है कि पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर पब्लिक हेल्थ के एक्सईन, नायाब तहसीलदार और एसडीम नवीन कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सीएम दे चुके पानी निकासी के आदेश
गत 13 मार्च को मुख्यमंत्री ने दादरी जिले का दौरा किया था। उस दौरान तीन वार्डों के पार्षदों ने सीसीआई परिसर में जलभराव की समस्या उनके सामने रखी थी। इस पर सीएम ने संबंधित अधिकारियों को सात दिन में पानी निकासी के आदेश दिए थे। परंतु अब तक सीसीआई परिसर से पानी निकासी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें