फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से चांदी का शिवलिंग व नगदी ले गए चोर

Mon, 16 Nov 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा। बीटीएम चौक के पास प्राचीन शिव मंदिर के चार ताले तोड़ चोर चांदी का शिवलिंग और नगदी चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सूचना के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात चोरों ने बीटीएम चौक स्थित बुवानीवाला परिवार जनकल्याण ट्रस्ट के प्राचीन शिव मंदिर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट की चौखट को ही उखाड़ दिया। इसके बाद अंदर चार ताले तोड़े। पंडित के कक्ष का ताला तोड़ चोर लॉकर से चांदी का शिवलिंग चोरी कर ले गए। चोरी शिवलिंग की कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा मंदिर में दीपावली व अन्नकूट पूजा के दौरान आया करीब सात-आठ हजार का चढ़ावा भी चोर ले गए। सुबह जब पुजारी संजय शर्मा पूजा करने के लिए मंदिर आए तो चोरी का पता लगा। मंदिर में अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था। पुजारी संजय ने बताया कि उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी, जिसके बाद टीआईटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सारे मंदिर का निरीक्षण किया। पुजारी ने बताया कि करीब 50 हजार का सामान चोरी हुआ है। टीआईटी चौकी इंचार्ज बीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना आई है। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें