महिलाओं से बदतमीजी करता था प्रवीन
पिता ने आरोप लगाया है कि प्रवीन ने उसकी बेटी का सिलाई सेंटर बंद करा दिया था। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर रील्स बनाने लगी थी। पिता के मुताबिक रवीना का पति उसे खर्च नहीं देता था। कई बार उन्होंने बेटी को पैसे देकर ससुराल भेजा ताकि घर का खर्च चलता रहे। बेटी कब तक उसके सामने हाथ फैलाती, सिलाई की ट्रेड में आईटीआई से डिप्लोमा कर ही रखा था, यही सोचकर उसने क्षेत्र में ही सिलाई सेंटर खोल लिया था। मगर, उसका पति नशे में सिलाई सेंटर पहुंच जाता था। वह वहां आने वाली महिलाओं के साथ बदतमीजी करता था। इस कारण उसका सिलाई सेंटर भी बंद हो गया था।
यह भी पढ़ें:
छोरे ने विदेश में गाड़ दिया लठ: 'जित जावैं हरियाणवी, लठ गाड़ कै आवैं हरियाणवी!', हिमांशु जाखड़ के कायल हुए सीएम सैनी
मृतक प्रवीन, यूट्यूबर सुरेश और रवीना।
- फोटो : अमर उजाला
रवीना सबसे बड़ी बेटी
पिता ने बताया कि उनकी 2 बेटियां और एक बेटा है। इनमें रवीना सबसे बड़ी है। बेटा सबसे छोटा है। रवीना के बाद उसकी छोटी बहन की भी शादी हो चुकी है। बेटा बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। रवीना ने 10वीं कक्षा पास की थी। इसके बाद उसने भिवानी से सिलाई में आईटीआई से डिप्लोमा किया था। रवीना ने 10वीं कक्षा पास की ही थी कि शादी की बात चलने लगी।
उस लड़के को हम नहीं जानते
प्रेम नगर निवासी यूट्यूबर सुरेश से रवीना के संबंध पर पिता ने कहा कि हम उस लड़के को नहीं जानते, न कभी पहले मिले और न ही वह कभी रेवाड़ी में रवीना के साथ घर आया। उन्होंने जेल में मुलाकात के वक्त रवीना से इस बारे में पूछा था, इस पर बेटी ने उसे सहयोगी बताया। रवीना ने कहा कि हम नाटक में एक साथ रोल करते थे, इसके अलावा हमारे बीच कुछ नहीं है। मार्च के आखिरी दिनों में रवीना मायके आई थी। जब पुलिस रवीना को पकड़ने आई तो मुझे नहीं बताया गया। जब रवीना को कोर्ट में पेश किया जा रहा था तो पुलिस ने उन्हें सूचित किया था कि रवीना ही इस मामले में आरोपी मिली है।
यह भी पढ़ें :
Haryana: ये कैसे भाई... सगे भाई की मौत का मनाया खूब जश्न, चिता की वीडियो बनाई... शराब भी पी, क्यों किया ऐसा?