फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ रुपये के लिए बुजुर्ग पर हमला, जांघ और पेट में मारे चाकू

Wed, 24 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
महज दो सौ रुपये के लिए एक युवक ने एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। जांघ में चाकू आरपार कर दिया तो पेट में भी चाकू मारे। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रात करीब 10 बजे का है। ढाणा रोड वासी युवक मुरारीलाल लकड़ी का काम करता है। उसका पड़ोस के ही एक युवक के साथ दो सौ रुपये का लेन-देन था।
विज्ञापन


इसी लेन-देन के चलते युवक उसके घर में घुसा। जहां मुरारीलाल के पिता मंगतुराम ने उसे रोका और सुबह आने की बात कही। तैश में आए युवक ने चाकू से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जांघ और पेट में चाकू से वार किए। घायल बुजुर्ग मंगतूराम ने बताया कि युवक शराब पीए हुए था और जबरन घर में घुस आया। फिर चाकू से हमला किया। परिजन उसे उपचार केलिए सामान्य अस्पताल लेकर। हमलावर युवक अस्पताल भी आया। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज धर्मबीर ने बताया कि घायल के बयान लिए गए है और जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें