फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने ही की थी बहू और भतीजियों की हत्या

Wed, 24 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
murder in love
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के केसरी नगला में छह दिन पहले जेठ ने ही बहू और उसकी दोनों बेटियों को जलाकर मार डाला था। पुलिस सामने आरोपी जेठ ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने आरोपी जेठ और महिला के पति को जेल भेज दिया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस छापे मार रही है। जानकारी के मुताबिक बीते 19 अगस्त की सुबह संदिग्ध हालातों में घर के अंदर निशा (25) समेत उसकी पुत्री प्रतिमा (02) व प्रतिज्ञा (08 माह) की आग से जलकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मौत के कुछ समय पूर्व जेठ व देवर घर से भाग निकले थे। मौके पर पहुंचे एसपी ने भी घटना को संदिग्ध बताया था। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। इधर, पुलिस ने गांव से जेठ समरपाल व पति प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस मामले में अभी भी रंजीत, महेश व राकेश फरार चल रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

पति के खिलाफ मृतका के भाई उदय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके कारण उसे भी जेल भेजा जा रहा है। इधर, थाना तालग्राम में मौजूद सगे भाई समरपाल व प्रदीप से पुलिस ने कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद जेठ ने छोटे भाई प्रदीप की पत्नी निशा के साथ मारपीट किए जाने व हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने दोनों भाइयों को एक ही हथकड़ी में बांध कर ले जाने का प्रयास किया तो छोटा भाई प्रदीप ने समरपाल से मारपीट शुरू कर दी। प्रदीप ने समरपाल के साथ जाने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने दोनों को अलग-अलग हथकड़ी लगाकर कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा है। इस दौरान प्रदीप फूट-फूट कर रोता रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें