फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: घर से सामान लेने आए युवक को मारी दो गोलियां, सिर पर रॉड से हमला, पीजीआई रोहतक रेफर

Fri, 03 Sep 2021 09:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

घर से सामान लेने निकले 25 वर्षीय युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला हरियाणा के भिवानी जिले का है। बदमाशों ने युवक के पैरों में दो गोलियां मारीं। वहीं सीने और सिर पर रॉड से हमला किया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में पुरानी रंजिश में दुकान में सामान खरीदने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। युवक के पैरों में दो गोलियां मारी गईं हैं। वहीं सिर पर रॉड से हमला किया है। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


मामले की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय विरेंद्र सिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी संदीप अपनी टीम समेत नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  मामला शुक्रवार शाम करीब छह बजे का है। हालुवास गेट निवासी हरभजन ने बताया कि वह रेडीमेट कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसके तीन बच्चे, दो बेटे और एक बेटी है। उसका छोटा बेटा 25 वर्षीय अजय उर्फ मोंटी घर पर ही रहता है। 

शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह घर का सामान लेने बंसीलाल पार्क की ओर गया था। अचानक ही पांच-छह बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसके पैरों में दो गोलियां मारी गईं और उसके सिर व छाती पर रॉड से हमला किया गया। आरोपी बदमाश उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें