मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, गुप्तचर विभाग के इंचार्ज सुनील कुमार, माइनिंग विभाग के निरीक्षक सोनू कुमार की टीम ने गांव सागवान में सोमवार देर रात को छापामारा। इस दौरान मिट्टी की खेतों में अवैध माइनिंग कर रहे शमशेर को पकड़ा।
भिवानी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम ने तोशाम क्षेत्र के गांव सागवान में सोमवार देर रात को छापामार कर मिट्टी की अवैध माइनिंग करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। माइनिंग विभाग की टीम ने आरोपी पर दस लाख रुपये का जुर्माना किया वहीं मिट्टी की अवैध माइनिंग में इस्तेमाल किए जा रहे पॉपलैंड मशीन और डंपर को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
खेतों में अवैध माइनिंग करते पकड़ा
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, गुप्तचर विभाग के इंचार्ज सुनील कुमार, माइनिंग विभाग के निरीक्षक सोनू कुमार की टीम ने गांव सागवान में सोमवार देर रात को छापामारा। इस दौरान मिट्टी की खेतों में अवैध माइनिंग कर रहे शमशेर को पकड़ा। मौके पर टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही पॉपलैंड मशीन व डंपर भी जब्त किया। जिसे रोडवेज की तोशाम सब डिपो कर्मशाला में भेज दिया। टीम ने मिट्टी की माइनिंग संबंधी कोई भी कागजात मौके पर आरोपी से नहीं मिले। उस पर माइनिंग विभाग ने 10 लाख रुपये का जुर्माना किया है।