भिवानी पुलिस को दिए बयान में मृतक बिट्टू की पत्नी मनीषा ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। दो लड़के व एक लड़की। उसका पति बिट्टू टेंट की दुकान पर काम करता था। गांव की ही एक महिला रीना ने उसके पति को झांसा में ले लिया और उसके पति से हजारों की नकदी व आभूषण ले लिए।
भिवानी में गांव तिगड़ाना निवासी एक व्यक्ति के कथित प्रेमिका को वीडियो कॉल करके फंदा लगा जान देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी मनीषा की शिकायत पर गांव की ही महिला रीना के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजूबर करने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी की शिकायत पर कथित प्रेमिका के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज
पुलिस को दिए बयान में मृतक बिट्टू की पत्नी मनीषा ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। दो लड़के व एक लड़की। उसका पति बिट्टू टेंट की दुकान पर काम करता था। गांव की ही एक महिला रीना ने उसके पति को झांसा में ले लिया और उसके पति से हजारों की नकदी व आभूषण ले लिए। इस बारे मेें उसके पति ने उसको बताया। उसके पति ने बताय कि रीना ने उससे एक बार 60 हजार रुपये लिए है और दोबारा से 40 हजार रुपये की मांग कर रही है।
बुधवार को किया गया शव का पोस्टमार्टम
रुपये ने देने पर बदनाम करने व जान से मरवाने की धमकी दे रही है। वह किसी काम से अपने मायके चली गई थी। मंगलवार को बिट्टू अपने घर पर था। दोपहर करीब बारह बजे जब परिजन उसके घर की तरफ गए तो उन्हें बिट्टू का शव फंदा पर लटका हुआ देखा। उन्होंने इस बारे में सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। परिजन ने बताया कि जब उन्होंने बिट्टू का फोन चेक किया तो उन्हें पता चला कि बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए उक्त महिला के साथ विडियो कॉल की थी और चैट के जरिए भी बातचीत की थी।
अधिकारी के अनुसार
शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी मनीषा के बयान पर गांव की ही एक महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।