फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली और गर्भपात की दवाइयां का जखीरा पकड़ा

Sat, 05 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
नशीली और गर्भपात की दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल अस्पताल एसएमओ के प्रेम नगर स्थित आवास से सटे एक मेडिकल शॉप से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नशीली और गर्भपात की दवाइयों का जखीरा बरामद किया। किराए की दुकान लेकर आरोपी संचालक वहां मेडिकल स्टोर की आड़ में गैरकानूनी धंधा कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर संचालक मौके से फरार हो गया। विभागीय टीम ने आरोपी मेडिकल शॉप संचालक के खिलाफ एमपीटी और एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया है। इस दौरान भारी तादाद में प्रतिबंधित दवाइयां का स्टॉक पकड़ा गया। वहीं शहर की एक ट्रांसपोर्ट से भी कुछ दवाइयां और अंग्रेजी शराब की बोतल के भारी मात्रा में लेबल भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे नशीली दवाओं के कारोबार की शिकायतें ड्रग कंट्रोल विभाग को लगातार मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह करीब दस बजे ढाणी फाटक समीप स्थित प्रेम नगर में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा और एसएमओ उमेद दिसौदिया ने वहां से एमटीपी किट, नशे की गोलियां, गर्भ निरोधक दवाइयों सहित अन्य प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की। हालांकि टीम के पहुंचने से कुछ देर पहले ही स्टोर संचालक अमित दुकान को खुली छोड़कर फरार हो गया। बाद में टीम ने वहां मिली 15 एमटीपी किट, दो हजार एल्पराजोल की टैबलेट, 200 लोर्जाज्याम, 40 पैंटाजोसिन इंजेक्शन सहित डाइजोफार्म आदि दवाइयों का स्टॉक वहां से पकड़ा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस में भी दर्ज करवाई। 

आठ माह पहले ली थी किराये पर दुकान
सीएमओ आवास से सटी दुकान को पुराना झज्जर रोड निवासी अमित ने आठ माह पहले ही किराए पर लिया था। यहां मेडिकल शॉप केवल गैर कानूनी धंधे को चलाने के लिए खोला गया था। मकान मालिक ने बताया कि पिछले कुछ माह से अमित दो-तीन में दवाइयां यहां लेकर आता था। उन्हें तो मालूम ही नहीं था कि वो यहां प्रतिबंधित दवाइयों का कारोबार कर रहा है। इस दुकान को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। प्रेम नगर स्थित मेडिकल शॉप से नशीली दवाइयां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस में भी मामला दर्ज करवा दिया। वहीं, शहर की एक ट्रांसपोर्ट में पहली मंजिल पर बने कमरे से भी टीम को दवाइयां मिली। इनमें नशीली दवाइयां भी शामिल थी। ट्रांसपोर्ट से मिली दवाइयों को टीम ने कब्जे में तो ले लिया, मगर इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई। यहां से क्लोनेक्स-1, क्लोनेक्स 0.25, क्लोनेक्स-2, कोजेक-एजेड,  लोरेक्स-1 आदि जो दवाइयां बरामद की है उनमें कुछ नशीली दवाएं हैं। बावजूद इसे इन्हें सामान्य दवाइयां बताकर टीम यहां कार्रवाई से परहेज करती नजर आई। 
विज्ञापन



हमें लंबे समय से इन गर्भपात व नशीली दवाइयों के कारोबार की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर छापेमारी की गई। यहां से एमटीपी किट, गर्भपात और नशीली दवाइयां बरामद की गई। इस आधार पर मेडिकल शॉप चलाने वाले अमित नामक व्यक्ति पर एनडीपीएस की धारा 21-ए के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी संचालक मौके से फरार हो गया।
संदीप हुड्डा, ड्रग्स इंस्पेक्टर


स्वास्थ्य विभाग की टीम की शिकायत पर मेडिकल शॉप संचालक अमित पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें