फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में मजदूर की निर्मम हत्या: बाजरा कटाई का काम कर रहा था मृतक, साथियों ने जेली से किए वार

Wed, 06 Sep 2023 01:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी पुलिस के अनुसार गांव दिनोद में मजदूरी के लिए गए एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस व ग्रामीण मौका स्थल पर पहुंचे। शव के पास से पुलिस को एक जेली बरामद हुई। शव पर जेली से कई वार किए गए थे। जिसके कारण शरीर पर कई जगह गहरें घाव थे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के गांव दिनोद में बाजरा की कटाई के लिए गए एक मजदूर की अन्य मजूदर साथियों ने जेली से वार करके निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात के बाद साथ काम करने वाले तीन मजदूर फरार है। मृतक की पहचान गांव भानगढ़ निवासी राजेश(43) के रूप में हुई है। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई हरकेश के बयान पर आरोपियों पर हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
गांव दिनोद निवासी मुनेंद्र ने बताया कि उसने चार एकड़ जमीन पर बाजरा की बुवाई कर रखी है। वह बाजार की कटाई के लिए सोमवार को भिवानी के भगत सिंह चौक पर मजूदर लेने गया था। वहां उसे भानगढ़ निवासी राजेश मिला, जो उसका रिश्ते में मामा लगता था। इसके अलावा चार व्यक्ति और मिले। मुनेंद्र उन सभी को बाजरा कटाई के लिए खेत में ले गया। पांचों व्यक्ति उसके खेत में काम करते और वहीं पर आराम करते।

बुधवार सुबह जब उसका पिता चरण पाल सिंह खेत में मजदूराें की चाय देने गया तो वहां पर राजेश मृत मिला। जबकि उसके अन्य मजदूर साथी मौके पर नहीं मिले। इस बारे में सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस व अन्य फॉरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और पोस्टमार्टम कार्रवाई की।
विज्ञापन


जेली से शरीर पर किए कई वार
हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस व ग्रामीण मौका स्थल पर पहुंचे। शव के पास से पुलिस को एक जेली बरामद हुई। शव पर जेली से कई वार किए गए थे। जिसके कारण शरीर पर कई जगह गहरें घाव थे। टांग टूटी हुई थी और आंख, सिर और पेट में गहरे चोट के निशान थे और तो और बरामद जेली का एक सिंग्गा पर टूटा हुआ था। जिससे यहीं प्रतीत होता है कि राजेश की निर्मम हत्या की गई है। हत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हो सका है। कयास लगाए जा रहे है कि शराब के नशे में आपस में झगड़ा हुआ होगा। जिसके कारण अन्य साथियों ने राजेश की जेली से निर्मम हत्या कर दी। इस बारे में पुलिस जांच में जुटी है। 

एक साथी शाम को आ गया था घर
मजूदरों को खेत में लेकर गए मुनेंद्र ने बताया कि वह पांच व्यक्तियों को खेत में लेकर गया था। उसने छह हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मजूदरी देनी तय की थी। मंगलवार शाम को परिजनों ने मजूदरों के लिए खाना पहुंचाया। पांच में से एक व्यक्ति मंगलवार शाम को अपने घर पर लौट गया था। जबकि उसका मामा राजेश व अन्य तीन व्यक्ति खेत में ही थे। उसका पिता बुधवार को जब खेत में पहुंचा तो राजेश मृत पड़ा था और अन्य तीन मौके से फरार थे। मुनेंद्र ने बताया कि वह अन्य तीन व्यक्तियों को नहीं जानता। तीनों व्यक्ति उसके मामा राजेश के ही पहचान के थे। तभी वह उन्हें मजदूरी के लिए लेकर गया था। मृतक के परिजन ने बताया कि राजेश के दो बच्चे, एक लड़का और एक लड़की है। जबकि राजेश और पांच भाई-बहन थे। पांचों में से सबसे बड़ा राजेश ही था। 

अधिकारी के अनुसार
गांव दिनोद में मजदूरी के लिए गए एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव की पोस्टमार्टम कार्रवाई नागरिक अस्पताल में की। मृतक के भाई हरकेश के बयान पर आरोपियों पर हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को जो सबूत मिलेंगे उसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएंगी। -निरीक्षक, कुलदीप, प्रभारी, सदर पुलिस थाना, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें