फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: छीनाझपटी और चोरी की वारदात बढ़ी, स्नेचर महिलाओं को बना रहे निशाना, भिवानी में हुई चोरी

Sat, 03 Jun 2023 12:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा चोरी और छीनाझपटी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। बाइक सवारों ने जींद में महिला को निशाना बनाया है तो वहीं भिवानी में चोरों ने निर्माणधीन मकान से सामान चोरी किया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में सफीदों की शिव कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब सवा 6 बजे दो अज्ञात बाइक सवार युवक एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला अपने पति के साथ दूध लेकर अपने घर पर आ रही थी। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फूटेज को खंगाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मिली जानकारी के अनुसार नगर की शिव कॉलोनी निवासी रामप्यारी अपने पति दर्शन लाल के साथ सुबह करीब सवा 6 बजे दूध लेकर अपने घर आ रही थी। पति दर्शन लाल ने तो घर में प्रवेश कर लिया लेकिन महिला रामप्यारी कुछ कदम पीछे थी कि इतने में दो बाइक सवार युवक आए और उसके गले से झपट्टा मारकर करीब डेढ़ तोले की सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। इस झपट्टामारी में महिला गली में गिर गई और चोटिल हो गई।

सूचना पाकर डायल 112 मौके पर पहुंची
महिला द्वारा शोर मचाने पर गली के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आए और उन युवकों का पीछा किया लेकिन वे युवक फरार हो चुके थे। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना पाकर डायल 112 मौके पर पहुंची और सिटी थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना पाकर सिटी थाना से एएसआई वजीर सिंह मौके पर पहुंचे और पीडि़त महिला से सारी जानकारी हासिल करके गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज को खंगाला। फूटेज में दो युवक घटना को अंजाम देकर भागते हुए दिखाई दिए हैं। महिला रामप्यारी ने बताया कि वह अपने पति के साथ हर रोज सुबह साढ़े 5 बजे दूध लेने के लिए निकलते हैं और लगभग सवा 6 बजे तक अपने घर पर लौट आते हैं।
विज्ञापन


महिला ने बताई बदमाशों की निशानी
जिस वक्त यह घटना घटित हुई उस वक्त गली में कोई नहीं था क्योंकि अल सुबह का समय था और लोग अपने घरों में सोए हुए थे। इसी बात का लाभ उठाकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। महिला ने बताया कि आरोपी युवक चेकदार शर्ट पहने हुए थे। मोटरसाइकिल चला रहा युवक हेलमेट तथा पीछे बैठा युवक टोपी पहने हुए था और बाइक का कलर काला था। बाइक की नंबर प्लेट भी साफ-सुथरी नहीं थी तथा उसके ऊपर लिखे नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे। महिला ने थाना शहर में इस मामले की शिकायत दे दी है। इस मामले में सिटी थाना के एएसआई वजीर सिंह का कहना है कि घटनास्थल का मुआयना करके सीसीटीवी फूटेज को खंगाला गया है। पुलिस इस मामले में तत्परता से लगी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

एक ही रात में तीन जगह चोरी, निर्माणाधीन मकान से भी सामान ले उड़े चोर

भिवानी के खरकड़ी रोड महाबीर कॉलोनी में एक ही रात में तीन जगह चोरी की वारदात हुई। चोर एक निर्माणाधीन मकान से भी हजारों रुपयों कीमत का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।

खरकड़ी रोड महाबीर कॉलोनी में हुई वारदात
सदर पुलिस को दी शिकायत में किरोड़ीमल मंदिर चिडिमार गली निवासी कृष्ण शर्मा ने बताया कि गत 31 मई को वह हांसी के खेड़ी में किसी कार्य से गया हुआ था। उसका खरकड़ी रोड महाबीर कॉलोनी में एक मकान निर्माणाधीन है। गत दो जून को वापस आकर निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा तो पाया कि एक गैस सिलिंडर, एक पानी की मोटर, एक टब, दो पंखें और बिजली का सामान चोरी हो गया है। उसी के निर्माणाधीन मकान के पड़ोसी रतन के यहां भी लोहे के सरिया चोरी हो गया। जबकि थोड़ी दूर महेश के प्लाट से भी चोर पंखा व अन्य सामान चोरी कर ले गए। तीनों जगह हुई चोरी की वारदातों की जानकारी सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर इस संबंध में कृष्ण शर्मा की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें