फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवानी पेट्रोल पंप लूट का मुख्य आरोपी काबू

Thu, 08 Dec 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में दो नवंबर को सिवानी में पेट्रोल पंप पर हवाई फायर कर चार लाख 68 हजार रुपये लूटने वाला मुख्य आरोपी सीआईए पुलिस ने दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस उसके दो साथियों की तलाश में है। लूटी गई नगदी भी बरामद नहीं हुई है।
सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिवानी में छापेमारी की और सिवानी के वार्ड नंबर एक वासी युवक विकास उर्फ विक्की को काबू किया। गहन पूछताछ में युवक ने सिवानी की वारदात कबूल की। कुछ अन्य चोरी, लूट की वारदात भी कबूल की।
विज्ञापन

सीआईए से एएसआई मंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सिवानी लूट का आरोपी सिवानी में घूम रहा है। जिसके बाद उन्होंने दबिश देकर उसे काबू किया। विकास ने सिवानी पेट्रोल पंप से लूट के अलावा कुछ अन्य वारदातें भी कबूली है। अभी लूटी गई राशि बरामद नहीं हुई है। जिसके लिए प्रयास किए जा रहे है। उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। टीम इंचार्ज एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि विकास उर्फ विक्की ने लूट में भूना क्षेत्र के अपने दो दोस्तों को शामिल किया था।
विज्ञापन


ये वारदात कबूली
10 अक्तूबर को सिवानी के ही एक पेट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर 10 हजार रुपये व दो मोबाइल फोन छीने गए। इन बदमाशों ने 20 अक्तूबर को एक बाइक चोरी की और इसी पर सवार होकर दो नवंबर को सिवानी में ही एक पेट्रोल पंप से हवाई फायर कर डर दिखाया और वहां से चार लाख 68 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें