फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान लगाने को लेकर विवाद, एक घायल

Thu, 08 Dec 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
FIGHT
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों में झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। झगड़े में घायल एक दुकानदार को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मामला बुधवार सुबह करीब आठ बजे का है। सामान्य अस्पताल के सामने फुटपाथ पर चप्पल बेचने वाले दुकानदार अनिल कुमार के साथ पड़ोस में ही चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदार का झगड़ा हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर हाथापाई। अनिल कुमार के चेहरे व दांतों पर चोट आई। जिसे उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। घायल दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि वह दो साल से चप्पलों की दुकान लगा रहा है। अब उक्त दुकानदार कहता है कि यहां दुकान क्यों लगाता है। इसी बात को लेकर झगड़ा किया और मारपीट की। मामले में टीआईटी चौकी इंचार्ज एएसआई संजय कुमार ने बताया कि दुकानदारों में झगड़े की शिकायत आई है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें