फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 15 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के केलंगा गांव से युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गई। युवक बेहोशी की हालत में सामान्य अस्पताल के पास मिला। गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर अपहरण व हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केलंगा निवासी 18 वर्षीय युवक नकुल का 11 दिसंबर की देर शाम करीब साढ़े सात बजे घर से अपहरण कर लिया गया। रातभर नहीं लौटने के बाद परिजन परेशान हुए और पुलिस में शिकायत की। 12 दिसंबर की रात को युवक सामान्य अस्पताल भिवानी में बेहोशी की हालत में पाया गया। इमरजेंसी मेें प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह पीजीआई में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 11 दिसंबर को गांव का ही एक युवक नकुल को घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद से नकुल लापता रहा। 12 की रात को पता लगा कि नकुल बेहोशी की हालत में सामान्य अस्पताल में है। वहां पहुंचकर वे अच्छे इलाज के लिए उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से पीजीआई रेफर किया या। पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की हत्या के बाद से परिजनों व ग्रामीणों में रोष है। मामले में खरक चौकी से इंचार्ज एसआई राजबीर सिवाच ने बताया कि चचेरे भाई सतेंद्र के बयान पर गांव केे ही रोहित व उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गुमराह करता युवक
परिजनों ने बताया कि 11 को रात को नकुल घर वापस नहीं लौटे तो उन्हें चिंता हुई। आसपास पता किया तो पता लगा कि गांव का ही रोहित उसे लेकर गया है। रोहतक का नंबर मिलाया तो बोलता रहा वे हांसी में है, कभी चांग बताता तो कभी भिवानी। वह जगह को लेकर गुमराह करता रहा और न ही नकुल से बात करवाई।
विज्ञापन


इकलौता था नकुल
जमींदार जयप्रकाश के घर नकुल इकलौता लड़का था। वह अपने माता-पिता दोनों का हाथ बटाता था। खेत में पिता का और घर में माता का। इकलौते बेटे की मौत के बाद दोनों ही सदमे में है। परिवार के अन्य सदस्य दोनों को ढांढस बंधा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें