फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा

Thu, 28 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध शराब की प्रतीकात्‍मक इमेज
विज्ञापन
भिवानी में बहल पुलिस ने बुढेड़ी गांव की सीमा के पास अवैध रूप से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को काबू किया है। ट्रक में अरूणाचल प्रदेश की नैना मार्का शराब की 819 पेटी भरी हुई थी। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि शराब प्रदेश के एक कांग्रेस नेता समेत चार लोगों की है। इसमें एक फर्म की संलिप्तता भी बताई गई है। मामले में पुलिस ने फर्म समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार ड्राइवर को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक से शराब अवैध रूप से राजस्थान ले जाई जा रही है। इस पर पुलिस ने मंगलवार रात को नाकेबंदी की तो उनको एक ट्रक लोहारू की तरफ जाता हुआ मिला। पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। पुलिस को ट्रक से अरुणाचल प्रदेश की नैना मार्का शराब की 819 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर दौलत सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह तो ट्रक का ड्राइवर है। दौलत सिंह ने पुलिस को बताया कि शराब जगदीप सांगवान, सुरेंद्र सहारण, रामनिवास, धर्मेन्द्र, रविन्द्र गांजिया के अलावा रामप्रताप एंड संस फर्म की है। जगदीप सांगवान कांग्रेस पार्टी से जुड़े है तथा उन पर पहले भी एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज है। ड्राइवर ने बताया कि उसको शराब से भरे ट्रक को लोहारू होते हुए राजस्थान में भेजा जाना था।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना प्रभारी उदमीराम ने बताया कि पुलिस ने बुढेड़ी गांव की सीमा के समीप शराब से भरे ट्रक को पकड़ा है। इसमें एक फर्म के अलावा छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो जाए। उन्होंने बताया कि चैहड़ कलां चौकी इंजार्च हैड कांस्टेबल राजेश कुमार की तहरीर पर फर्म रामप्रताप एंड संस, जगदीप सांगवान, सुरेन्द्र सहारण, रामनिवास, धर्मेन्द्र, रविन्द्र गांजिया तथा ड्राइवर दौलत सिंह के खिलाफ भादंस की धारा 120 बी, 420 तथा 61-1-14 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मैं अप्रैल से शराब का काम छोड़ चुका हूं। अब जो शराब बरामद हुई है, वह किसी और की है। इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है। राजनीतिक रंजिश के चलते एफआईआर में मेरा नाम झूठा नाम लिखवाया गया है।
विज्ञापन

जगदीश सांगवान, कांग्रेसी नेता
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें