नौवीं की छात्रा की मौत के मामले में महिलाओं का गुस्सा थाने में भी फूट पड़ा। पुलिस आरोपी टीचर्स को हिरासत में लेकर थाने पहुंची तो महिलाएं उन्हें पकड़कर पीटने लगीं। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया।
छात्रा की मौत से मोहल्ले की महिलाएं काफी गुस्सा थीं। पहले उन्होंने मोहल्ले में ही हंगामा किया, जब यह सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने तुरंत रतन को चौकी से छोड़ दिया। इसके बाद महिलाएं सिहानी गेट थाने पहुंची और हंगामा करने लगीं।
पुलिस ने उन्हें समझाया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसएचओ ने एक टीम रवाना की, जो चार आरोपी महिला टीचरों को पकड़कर थाने ले आई। थाने में जैसे ही महिलाओं ने टीचर्स को देखा, उनका गुस्सा फूट पड़ा।
हालांकि आरोपी टीचर्स का कहना था कि उन्हें तो प्रिंसिपल ने रतन सिंह के घर जाने के लिए कहा था, उनका इसमें कोई कुसूर नहीं है। उन्होंने न ही मारपीट की और न ही अभद्रता।
स्कूल की कराई जाएगी जांच
‘यह मामला संज्ञान में नहीं था, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। विद्यालय की मान्यता है भी या नहीं, इसकी भी जांच होगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। - डा. प्रवेश यादव, बीएसए