फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर युवक की अधजली लाश मिली

Sun, 08 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
शव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सदर थाना अंतर्गत गांव ललहाना से हेतमपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइनर के पास एक युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और यहां  शव को जलाने का प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन

  शनिवार सुबह हेतमपुरा गांव के चौकीदार राजेंद्र सिंह के माध्यम से अधजले शव मिलने की सूचना सरपंच के पास पहुंची। पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से युवक की पहचान करवाने की  कोशिश की। युवक की शिनाख्त नही हो पाई। पुलिस ने मौके से युवक की लाश को कब्जे मे लेकर जिला अस्पताल भेज दी। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जूई चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम और शिनाख्त करने के लिए  भिवानी के सामान्य अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवाया है। मौका मुआयना करने से लगता है कि युवक को लकडिय़ा और पुलियों से जलाने का प्रयास किया गया है ताकि पहचान ना हो सके। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
गांव जाटू लोहारी में शनिवार सुबह तालाब में डूबने की वजह से युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान पवन के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पवन सुबह सैर के लिए घर से निकला था। करीब 11 बजे तालाब में डूबने की सूचना मिली। पवन को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि पैर फिसलने की वजह से पवन तालाब में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें