फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल का चौकीदार, नशीले पदार्थ के साथ हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। तोशाम क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के चौकीदार को पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर सरकारी स्कूल में तैनात चौकीदार को पकड़ा। उसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 690 ग्राम सुल्फा बरामद हो गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम 43 वर्षीय राकेश कुमार बताया जो मूल रूप से बागपत यूपी का रहने वाला था और हाल गांव ढाबढाणी के सरकारी स्कूल में बतौर चौकीदार लगा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक स्कूल कैम्पस में ही रहता था और नशे का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तोशाम पुलिस की टीम ने ढाबढाणी गांव में ही 38 वर्षीय राजेश को भी गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 35 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने ढाबढाणी में ही एक व्यक्ति से नशीले पदार्थ के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने राकेश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों ही आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें