फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की लाइट आंखों में लगी और बाइक चालक को नहीं खच्चर रेहड़ी, हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खच्चर रेहड़ी को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जमालपुर से बवानीखेड़ा में मजदूरी के रुपये लेने जा रहे दो चचेरे भाइयों की बाइक खच्चर रेहड़ी से टकरा गई। बताया जाता है कि सामने से आ रहे एक वाहन की लाइट उनकी आंखों में लगी और उन्हें आगे चल रही खच्चर रेहड़ी नजर नहीं आई। जिससे बाइक खच्चर रेहड़ी में टकरा गई। गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव जमालपुर निवासी 24 वर्षीय जोनी और 21 वर्षीय गुरचरण बाइक पर सवार होकर बुधवार शाम करीब सात बजे बवानीखेड़ा में मिस्त्री से मजदूरी के रुपये लेने जा रहे थे। जब वे किरावड़ बस स्टैंड के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने के कारण उन्हें सड़क पर चल रही खच्चर रेहड़ी नहीं दिखाई दी और पीछे से उससे टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को पहले तोशाम सीएचसी ले जाया गया। यहां से उन्हें भिवानी जिला सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जोनी की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। उसका करीब एक साल का एक बेटा भी है, जबकि गुरचरण अविवाहिता था। दोनों एक साथ ही मजदूरी करने जाया करते थे। बवानीखेड़ा पुलिस के जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अरविंद के बयान पर जोनी और गुरचरण के शव का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें