फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से घर में बुलाया, फिर धारदार हथियार से युवक को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहाने से घर में बुलाया, फिर धारदार हथियार से युवक को काटा
विज्ञापन

भिवानी। मानहेरू गांव में एक युवक ने दूसरे युवक को बहाने से घर में बुलाया और फिर तेज आवाज में टीवी चलाकर बेरहमी से धारदार हथियार से काट डाला। युवक के हाथ-पांव व गर्दन पर वार किए। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
सोमवार दोपहर मानहेरू गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के रोड पर एक युवक खून से लथपथ हालत में मिला। 20 वर्षीय युवक रविंद्र को जिला अस्पताल में ले जा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि युवक के शरीर पर कई वार किए गए।
विज्ञापन

युवक के चाचा अजय व राजेंद्र ने बताया कि रविंद्र पर पड़ोसियों ने हमला किया। रविंद्र को बहाने से अपने घर बुलाया और इसके बाद टेलीविजन की तेज आवाज कर तेजधार हथियारों से उस पर हमला किया। उसे मरा हुआ समझ कर गांव के रोड पर फेंक कर फरार हो गए। रविंद्र पर रंजिश में हमला किया गया। चरखी दादरी के महिला थाने में शिकायत के चलते रविंद्र पर हमला किया गया है। रविंद्र गुजरात में नौकरी करता है, इसी शिकायत के चलते उसे गांव आना पड़ा। रविंद्र के चाचा ने बताया कि वह बेसुध है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस का कहना है कि युवक पर हमले की सूचना के बाद जांच अधिकारी घायल के बयान लेने के लिए रोहतक गया हुआ है। बयान कलमबद्ध होने के बाद पुलिस मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें