अधिकारियों का रास्ता रोकने वाले बिजली विभाग के चार कर्मचारी निलंबित
भिवानी। बीती 24 व 25 अप्रैल को धरना प्रदर्शन और अधिकारियों का रास्ता रोकना दो यूनियनों के चार कर्मचारी नेताओं को भारी पड़ गया। बिजली विभाग ने अधिकारियों का रास्ता रोकने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में चारों नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही चारों को सस्पेंड भी कर दिया है। वहीं, कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी दी है कि नेताओं का निलंबन व प्राथमिकी रद्द नहीं की गई तो वे मंगलवार को आंदोलन का बिगुल फूंक देंगे।
बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता ने कर्मचारी नेता राजबीर कलोनोरिया (फोरमैन), ऋषि राम (एसएसए), रमेश तंवर (एएलएम) और श्योनंद (फोरमैन) को निलंबित कर दिया। यही नहीं, विभाग की ओर से चारों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। अधीक्षक अभियंता एसएस सांगवान ने बताया कि 24 व 25 तारीख को घेराव के दौरान अधिकारियों का रास्ता रोकने, डीसी की मीटिंग में जाने से रोकने, सरकारी काम में बाधा, अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
निलंबन व प्राथमिकी पर बिफरे कर्मचारी
इस मामले को लेकर भिवानी के प्रांगण एचएसईबी वर्कर यूनियन की सर्कल स्तर की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग यूनियन के सिटी यूनिट भिवानी के प्रधान राजबीर कलौनोरिया एवं सिटी यूनिट के वरिष्ठ उप-प्रधान ऋषि राम को बिना किसी कारण के निलंबित कर दिया। सर्कल सचिव महेश रोहिल्ला और सूरजमल लेघां यूनिट प्रधान सब-अर्बन यूनिट कहा कि दोनों ही निर्दोष पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाना गलत है।
केन्द्रीय कार्यकारिणी के नेता राजकुमार संागवान ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निगम ने एफआईआर एवं निलंबन को निरस्त नहीं किया गया तो कर्मचारियों का रोष-प्रदर्शन भिवानी सर्कल के अंतर्गत आने वाली तीनों यूनिटों के उपमंडल स्तर पर भी होगा।
इस मौके पर विनोद सोनी, कर्मचारी महासंघ के नेता राजपाल चाहर एवं मनोज बल्लू बामला, ओमबीर, कैलाश शर्मा, अनिल कादमा, विनय परमानन्द, विरेन्द्र, सुरेश, सतबीर, संदीप षर्मा, नरेश शर्मा, रमेश चांगिया, अशोक यादव, रमेश, नरेन्द्र, कृष्ण राठी, लोकराम, सतबीर, मुकेष जांगड़ा, धर्मबीर पुटठी, राजेश जांगड़ा, दिनेश, सुदर्शन, विनोद, ताराचंद, शिवप्रकाश, पवन कुमार, अमरदीप, प्रदीप, अक्षयपाल, रविप्रकाश, राजबीर ढाणा, शमशेर, हरपाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ तो एक को होगा विरोध प्रदर्शन
भिवानी। कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के सामने एससी/एसटी एवं बीसी कर्मचारी यूनियन ने रोष बैठक की। बैठक में यूनियन के दो पदाधिकारियों चीफ आर्गेनाइजर सचिव श्योनंद ग्रेवाल व सर्कल सचिव रमेश तंवर को निलंबन करने की कार्रवाई पर विरोध जताया।
प्रांतीय उपप्रधान रामेश्वर गोलागढ़, राजकुमार रंगा ने कहा कि यूनियन की ओर से 24 अप्रैल को विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उक्त अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो एक मई को एसई सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के खिलाफ सर्कल कार्यालय व पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को अपना शिकायत पत्र सौंपेगी।
बैठक में श्योनंद ग्रेवाल, रमेश तंवर, धर्मपाल, अनिल पपोसा, भूपेंद्र, दलबीर दहिया, रोहताश, प्रदीप झोझूं, मनोज सोनी, जयकिशन, राकेश बाली, जोगिंद्र, रोमी बागड़ी, रामपाल कटारिया, राजेश लोहिया भी मौजूद रहे।