अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। ब्रह्मा कॉलोनी की एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए और मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में दिनोद रोड ब्रह्मा कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय संतोष ने बताया कि उसकी शादी 7 जून 2010 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। इस मामले की शिकायत 3 मार्च 2017 को महिला सेल में शिकायत दी थी। उस समय उसके पति व सुसराल वालों ने पुलिस के समक्ष उसे ठीक-ठाक रखने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गए। इस मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।