फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-13 में युवक आया काबू, बाइक को किया इम्पाउंड, किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। पुलिस को चैलेंज कर शहर में बुलेट बाइक से पटाखे बजाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। बीती रात पुलिस ने युवक का पीछा कर उसे सेक्टर-13 में काबू कर लिया। पुलिस ने बाइक को इंपाउंड कर चालान किया। बाद में पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को बुलाया और चेतावनी देकर छोड़ा गया।
थाना सदर के पास बुधवार रात करीब आठ बजे ट्रैफिक इंचार्ज सदर थाने के समीप गश्त कर रहे थे। उसी समय बुलेट बाइक पर सवार दो युवक पुलिस की गाड़ी के साथ से चैलेंज कर पटाखे बजाते हुए निकल गए। पुलिस ने उसी समय बाइक का पीछा शुरू कर दिया और सेक्टर-13 में दोनों युवकों को बाइक सहित दबोच लिया। बाइक चला रहे युवक की पहचान बलम्भा निवासी विशाल के रूप में हुई। दूसरा युवक भिवानी में रहता था। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि युवकों ने इस दौरान 22 बार बुलेट से पटाखे बजाए। युवकों के पास बाइक का कोई भी कागज नहीं मिला और न ही ड्राइविंग लाइसेंस। पुलिस ने बाइक को इंपाउंड करते हुए चालान कर दिया। बाद में युवकों के परिजनों को बुलाया गया और युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलेट पटाखों का युवाओं में बढ़ रहा क्रेज
शहर में आए दिन बुलेट बाइक पर साइलेंसर में पटाखा लगवाने का क्रेज युवाओं में बढ़ रहा है। शहर में युवा सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बुलेट से पटाखे बजाते रहते हैं। पुलिस ने गत माह करीब 50 बुलेट बाइक का पटाखे बजाने पर चालान किया है। चालान होने के बाद भी युवा बाज नहीं आ रहे और पटाखे बजा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें