लोहारू। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर फील्ड ऑफिसर कार्यरत सचिन चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सवाईमाधोपुर निवासी सचिन चौधरी कई महीनों से लोहारू की स्टेट बैंक में कार्यरत थे। छह रोज पूर्व ही लोहारू से उनका तबादला कूंगड़ ब्रांच में होने से 24 नवंबर को वो लोहारू ब्रांच से रिलीव हो गए थे।
सचिन चौधरी यहां नगर के वार्ड 9 में एक किराये के कमरे में रहते थे तथा वीरवार दोपहर को पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उनके कमरे का मुआयना कर उनक गृह नगर सवाईमाधोपुर में उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद सांय को उनके परिजनों के लोहारू पहुंचने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया।
जांच अधिकारी एचसी रविंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार दोपहर को सचिन चौधरी अपने कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। मृतक के पिता के बयानों के आधार पर लोहारू थाने में इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया गया है।