सहारनपुर। उत्तराखंड के विकास नगर की पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने के आरोप में मोहल्ला बेरीबाग निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उत्तराखंड ले गई है।
बृहस्पतिवार की शाम को उत्तराखंड की विकास नगर पुलिस ने मोहल्ला बेरीबाग में एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से दबोच लिया और गिरफ्तार कर अपने साथ उत्तराखंड ले गए। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर विकास नगर में हुई डकैती में लूटे गए सोना को खरीदे जाने का आरोप है। गिरफ्तार किया गया आरोपी पार्षद प्रत्याशी बताया जा रहा है।