कैंटर और बाइक की भिड़ंत से एक भाई की मौत, दूसरा घायल
लोहारू
लोहारू सिवानी मार्ग पर सिंघानी गांव में मोटरसाइकिल व कैंटर की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो सगे भाइयों में एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार लेघां निवासी संजीत और संदीप खरकड़ी से सिंघानी आ रहे थे। इस दौरान सिंघानी गांव में मोड़ पर सामने से आ रही कैंटर ने सीधी टक्कर मार दी जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई और संजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और कैंटर व मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया है। वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए लोहारू भेज दिया है