फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी और हिसार से दमकल विभाग की तीन गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बवानी खेड़ा।
बवानी खेड़ा में गेहूं से भरे वेयरहाउस गोदाम में बुधवार को अचानक आग लग गई। गेहूं जलने पर धुआं उठा तो आसपास काम कर रहे लोगों को आग का पता लगा। आग की लपटे दूर तक दिखाई दे रही थी। आग की सूचना पर भिवानी और हिसार से दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब पांच करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है।
मामला दोपहर करीब ढाई बजे का है। गेहूं के वेयरहाउस गोदाम में अचानक आग लग गई। धुआं उठाने पर आसपास के लोग और आढ़ती एकत्रित हुए। उन्होंने बोरियों को हटाने का प्रयास किया तो आग भड़क गई। आग की लपटे दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना दमकल विभाग को दी गई। पहले भिवानी से अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग बढ़ती देख बाद में हिसार से भी दमकल की एक गाड़ी मंगवाई गई। तीनों दमकल गाड़ियों से कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेयरहाउस मैनेजर गुरु प्रसाद और गोदाम इंचार्ज बाबूलाल ने बताया कि बुधवार लगभग ढाई बजे गेहूं के कट्टों से धुआं उठता दिखाई दिया। आग लगभग नौ स्टेजों में लगे कट्टे क्रेटों में लग गई। चार घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन गेहूं में धुआं शाम तक उठता रहा। आग से लगभग 10 से 50 हजार कट्टे आग की भेंट चढ़ गए, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की लगभग पांच करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें