भिवानी। सिटी पुलिस ने चोरी का वाहन खरीद करने के मामले मेें पुलिस के भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के नागौर निवासी रिछपाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रिछपाल पर आरोप है कि उसने चोरी का वाहन खरीद किया है।
अनाज मंडी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि गत भिवानी अनाज मंडी चौकी के अंतर्गत आने वाले इलाके से दो युवकों ने एक गाड़ी को चोरी कर लिया था। इस चोरी की गाड़ी को उन दोनों आरोपियों ने राजस्थान ले जाकर आरोपी रिछपाल को भेज दिया था। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दोनों चोरों को पुलिस की टीम पहले ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर चुकी है। चोरों की निशानदेही के आधार पर ही पुलिस ने चोरी का वाहन खरीद करने वाले रिछपाल की तलाश शुरू की थी, मगर काफी सालों तक वह पुलिस से बचता रहा। इसी दौरान उसे पीओ घोषित कर दिया गया था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।