फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड का लिपिक गया नूंह में ड्यूटी करने, घर को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। फ्रेंडस कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे शिक्षा बोर्ड के लिपिक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर गैस सिलेंडर पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की इस वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मौके का मुआयना किया और चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। मूल रूप से रेवाड़ी जिला के गांव टोंट निवासी रवींद्र कुमार ने बताया कि वह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में बतौर लिपिक लगा हुआ है। इनदिनों बोर्ड परीक्षाओं के चलते उसकी नूंह उडनदस्ते में गत 4 मार्च से 3 अप्रैल तक ड्यूटी लगी हुई है। उसने फ्रेंडस कॉलोनी में भगत सिंह नामक व्यक्ति का मकान किराये पर लिया हुआ है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी सहित मकान को बंद कर ड्यूटी पर चला गया था। गत 8 मार्च की शाम 6 बजे उसके मकान मालिक का फोन आया कि उसके घर के ताले टूटे पड़े हैं। इस सूचना पर वह 9 मार्च को यहां पहुंचा तो अंदर पहुंचकर देखा कि चोरों ने घर का सामान बिखेरा हुआ है और ताले भी टूटे हुए थे। रवींद्र ने बताया कि उसने सामान की पड़ताल के बाद पाया कि उसके घर से गैस सिलेंडर चोरी हुआ है। यह चोरी भी गत 7 व 8 मार्च की रात को ही की गई है। पुलिस ने रवींद्र के बयान दर्ज कर इस सम्बंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें