फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर पलटी बोलेरो, एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

भिवानी। गांव कितलाना के समीप बुधवार रात को ट्रक ने बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बोलेरो सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घटना की जांच की। सदर थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव निमड़ीवाली निवासी राजकुमार ने बताया कि बुधवार को अपने चाचा के लड़के 26 वर्षीय प्रदीप के साथ दादरी गया हुआ था। बुधवार रात करीब सात बजे दादरी से बोलेरो गाड़ी में सवार होकर निमड़ीवाली आ रहे थे। इसी दौरान दादरी की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी सड़क किनारे जा कर पलट गई। इस हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह और चालक फूलकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के हेडकांस्टेबल सुमित ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने घायल राजकुमार के बयान पर युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद वीरवार को परिजनों के हवाले कर दिया। मामले की जांच कर रहे हेडकांस्टेबल सुमित ने बताया कि पुलिस ने राजकुमार के बयान पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें