भिवानी। तोशाम बाईपास पर वीरवार को जूई नहर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक चालक व्यक्ति को कुचल दिया। राहगीरों की सूचना के बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मंढाणा गांव के श्रीभगवान (45) के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई जयभगवान ने बताया कि उसका भाई बाइक से बुधवार की रात चरखी दादरी से अपने गांव मंढाणा लौट रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। बताया जाता है कि मृतक का बाइक सड़क के किनारे खड़ा मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, बिजली बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले युवक राजकुमार (28) की तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कल रात को दोस्तों के साथ खाना खाया था और घर पहुुंचने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।