फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत की सूचना मिली तो पिता को हुआ ह्दयघात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बवानी खेड़ा/भिवानी। बवानी खेड़ा के सीआरपीएफ जवान की गुवाहाटी में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। जैसे ही यह सूचना मृतक घर पहुंची तो बदहवास पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहीं पिता का हार्टअटैक का दौरा पड़ गया। परिजनों ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। पिता की हालत अब ठीक बताई जा रही है। वहीं अभी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर शाम तक सीआरपीएफ के जवान का शव भी गांव में नहीं पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार बवानी खेड़ा निवासी कमल सिंह करीब डेढ़ साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। उसकी शादी इस वर्ष फरवरी में किरावड़ निवासी सोनिया से हुई थी। कुछ दिन पहले ही कमल छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर गया था। सोमवार को सीआरपीएफ अधिकारियों ने कमल के परिजनों को फोनकर ड्यूटी के दौरान कमल द्वारा गोली मारकर आत्महत्या जानकारी दी गई। जैसे ही यह सूचना कमल के पिता को मिली उनको हार्टअटैक आ गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे ही थे कि कुछ देर बाद मृतका की पत्नी सोनिया ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर बवानी खेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर महिला अपने बयान नहीं दे पाई तो डाक्टरों ने उसे अनफिट दे दिया। महिला के परिजनों का कहना है कि उसकी तबीयत खराब चल रही थी और भूल वश जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच चल रही थी अनबन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमल और सोनिया के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। छुट्टी खत्म होने के बाद गुवाहाटी ड्यूटी के दौरान भी फोन पर दोनों के बीच बहस हुई। जिसको लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था। मामले को लेकर परिजन अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया ढाणी निवासी एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली है। जिसका ब्यान हम लेने के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल में गए थे। पर महिला मेडिकल अनफिट होने के कारण ब्यान दर्ज नहीं हो पाए। वहीं, दूसरी तरफ गुवाहाटी से सीआरपीएफ कैंप से महिला के पति कमल द्वारा गोली मार कर आत्महत्या करने की सूचना भी प्राप्त हुई है। जो सूचना हमने परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें