फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस संचालक पर वेश्यावृति कराने का आरोप लगा कॉलोनी वासियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट हाउस संचालक पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगा कॉलोनीवासियों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। टीआईटी चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति का आरोप लगाते हुए रूद्रा कॉलोनी के लोगों ने हंगामा किया। कॉलोनीवासी गेस्ट हाउस पहुंचे और वहां आए कुछ युवक-युवतियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस प्रयास में हाथापाई भी हुई। बाद में कॉलोनीवासियों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम करीब एक घंटे तक रहा। कॉलोनीवासियों ने पुलिस पर भी शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को शिकायत देने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कॉलोनीवासियों की चौकी में भी पुलिस कर्मचारियों के साथ नोंकझोंक हुई।
रविवार दोपहर ढाई बजे रूद्रा कॉलोनी वासी सड़क पर उतरे और एक गेस्ट हाउस संचालक पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगाते हुए तोशाम बाईपास कॉलोनी के सामने ही मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान साथ लगती गलियों से वाहन चालकों निकलने का प्रयास किया तो वहां भी लोगों ने जाम लगा दिया। जाम के दौरान कुछ वाहन चालकों ने निकलने का प्रयास किया तो लोगों की नोंकझोंक हुई। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और गुस्साएं लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर लोग नहीं माने। जिसके बाद पुलिस कर्मी गेस्ट हाउस के पास भी पहुंचे मगर वहां अंदर से ताला लगा था। यहां कॉलोनी वासियों ने बताया कि उक्त गेस्ट हाउस संचालक ने सबको परेशान कर रखा है। इससे कॉलोनी के युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाद में चौकी इंचार्ज बीर सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों को लिखित शिकायत देने की बात कही और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग जाम खोलने को तैयार हुए। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे जाम खोला गया। सभी चौकी पहुंचे। यहां भी पुलिस कर्मचारियों से कॉलोनीवासियों की नोंक-झोंक हुई।
विज्ञापन

---
---
रूद्रा कॉलोनी के लोग एक गेस्ट हाउस संचालक पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगा रहे हैं। हमने जांच की है। गेस्ट हाउस है और यहां कोई भी आ सकता है। संचालक सभी से आईडी प्रूफ ले रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- एसआई बीर सिंह, इंचार्ज टीआईटी चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें