फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ओवर टेक में हुए विवाद में दो युवकों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सिटी थाना एरिया में बाइक सवार दो युवकों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दो बाइक सवारों की ओवरटेक में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद व छह अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संघीवाड़ा निवासी सौरभ सोनी ट्यूशन पढ़ाते हैं। अपने दोस्त दीपक शर्मा के साथ एक फरवरी को सैनी धर्मकाटा से निजामपुर रोड की ओर जा रहे थे। बीच में एक बाइक पर किशन व विकास आए। आरोप है कि किशन ने उनके बाइक के सामने कट कर ओवर टेेक कर लिया। इसे लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। इस पर विकाश ने अपने दोस्तों को बुला लिया। विकास, किशन व उसके छह दोस्तों ने मिलकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
दूसरा मामला-
आईटीआई छात्र की पिटाई, केस दर्ज
बलाह खुर्द निवासी आईटीआई छात्र निलेश ने बताया कि 25 जनवरी को आईटीआई से दोपहर तीन बजे घर आया था। इसी दौरान नशे में धुत जितेंद्र ने लोहे की राड लेकर घर के अंदर घुस गया और मारपीट करने लगे। शोर करने पर बहन व मां बीच बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मार पिटाई शुरू कर दी। घायल निलेश व उसकी बहन निशा को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायत मिलने पर सदर थाना पुलिस ने रविवार को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला-
हथियार दिखाकर 4300 रुपये व मोबाइल लूटे
पुरानी मंडी निवासी हितेश कुमार ने सिटी पुलिस में दी शिकायत में बताया कि अनाजमंडी अंडरपास के पास 31 जनवरी की रात आठ बजे महेश, भरत उर्फ मुन्ना, प्रवीण, अनीश, जितेंद्र व अजय ने अकेला पाकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों हथियार दिखाकर 4300 रुपये व मोबाईल फोन भी छीन ले गए। गंभीर रुप से घायल होने पर पीड़ित को अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शनिवार को मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें