फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानदारों के बीच हुआ झगडा़

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानदारों के झगडे़ में तीन घायल
विज्ञापन

तोशाम
तोशाम बस अड्डे के पीछे बनी पंचायती दुकानों में एक ग्राहकों को लेकर दो दुकानदारों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दो बेटों सहित पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोशाम में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालात में हिसार रेफर कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
एक ग्राहक सामान लेने के लिए दुकान पर गया था। उस दुकान पर सामान का भाव पूछकर वह निंभोरियां हुक्का मर्चेंट की दुकान पर आ गया। ग्राहक वहां आकर सामान का भाव पूछकर सामान लेने लगा। जिसके बाद दूसरा दुकान निंभोरियां हुक्का मर्चेंट के दुकानदार से झगड़ा करने लगा और कहने लगा कि तुम तो हमारे ग्राहकों को दुकान से बुला लेते हो और सामना नहीं बेचने देते। झगड़ा होता देख लोग बीच-बचाव करने लगे। इसके बाद जब निंभोरियां हुक्का मर्चेंट के दुकानदार अमित दुकान के अंदर जाने लगा तो दूसरे दुकानदार ने उस पर लाठी से वार कर दिया। अमित का पिता उसको छुड़वाने लगा तो उसके उपर भी वार कर दिया। दूसरे दुकानदार ने इस तरह दोनों बेटों अंकित व अंकलेश पिता सुल्तान पर हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के तोशाम से हिसार रेफर कर दिया है। झगड़े की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पब्लिक से सूचना मिली थी दो दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस मौके पर पहुंची तबतक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें