फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सजायाफ्ता कैदी की जेल में मौत

Thu, 27 Jun 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी के जिला कारागार में हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत हो गई। जेल प्रशासन की तरफ से बुधवार शाम को ही उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव किरावड़ निवासी सुरेश कुमार (56) 2001 से जिला कारागार में बंद था। उसे हत्या के एक केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उसे शुगर और टीबी की बीमारी बताई जा रही है। वीरवार शाम को उसे तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन के अधिकारियों ने जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया था, लेकिन रात को उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक दो बच्चों का पिता था। पुलिस ने कैदी का शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें