फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन व पीएफ न मिलने पर 200 अनुबंधित कर्मचारियों ने काम छोड़ की हड़ताल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल प्रांगण में काम छोड़ हड़ताल कर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते अनुबंधित ? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल में अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं दिया गया है। इसके विरोध में मंगलवार को अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों ने काम छोड़ हड़ताल की। अचानक से कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। इसकी वजह से अस्पताल प्रशासन ने उसकी वजह से दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी ओपीडी और आपातकालीन विभाग में लगाई।
विज्ञापन

करीब 200 कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जबकि अस्पताल में अनुबंध आधार पर 310 कर्मचारी लगे हुए हैं। जो उपचार पर्ची, कंप्यूटर ऑपरेटर, सैनिटाइज कर्मी, सुरक्षा कर्मी, चिकित्सक कक्ष के बाहर ड्यूटी दे रहे हैं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे के बाद धरना बंद कर ड्यूटी पर लौटे।
रोष प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों के प्रधान दीपक तंवर, सुरेंद्र, प्रदीप, राजबीर, बिन्नु, शीतल, सुनील, गुलशन, सुदेश, मोनू ने बताया कि वह पिछले साल से नागरिक अस्पताल में अनुबंध आधार पर कार्यरत हैं। एक अप्रैल से सरकार ने ठेका नए ठेकेदार को दे दिया है। नए ठेकेदार के आने के बाद कुछ कर्मचारियों का वेतन तो आ गया मगर अस्पताल में कार्यरत 200 से अधिक कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया है। इसकी वजह से उनका घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी बात की थी मगर कोई उचित समाधान नहीं हुआ। ऐसे में मजबूरी में वे काम छोड़ हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन

अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्था
अस्पताल में कर्मचारियों के काम छोड़ने के कारण पूरी व्यवस्था ही बिगड़ गई। कर्मचारियों ने सुबह नौ बजे से पहले ही काम छोड़ दिया था। इसकी वजह से ओपीडी में मरीजों की भीड़ को संभालने वाला कोई नहीं था और न ही चिकित्सक कक्ष के बाहर कोई पर्ची लगाने के लिए कर्मचारी था। ऐसे में सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी और आपातकालीन विभाग में तुरंत दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
पिछले ठेकेदार ने नहीं दिया है पीएफ
कर्मचारी नेता दीपक तंवर ने बताया कि पिछले ठेकेदार ने अब तक उनका पीएफ जारी नहीं किया है और न ही उन्हें पीएफ का नंबर जारी किया है। प्रत्येक कर्मचारी का करीब दो लाख रुपये एक साल का पीएफ हो गया चुका है, मगर ठेकेदार की लापरवाही की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। साथ ही नए ठेकेदार ने भी उनका पीएफ नंबर जारी नहीं किया है।
जल्द दिलवाया जाएगा वेतन
अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारी वेतन न मिलने के मामले को लेकर मिले थे। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को बातचीत की जाएगी। कर्मचारियों का वेतन जल्द से जल्द जारी करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें