भिवानी। शहर के बालाजी कॉलोनी निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। लड़की बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां पर शुक्रवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराया।
बालाजी कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय पायल का शव घर के अंदर ही पुलिस को फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतका की मां रेखा ने बताया कि उसके पति की काफी अरसे पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं दो लड़के और एक लड़की। उसकी लड़की पायल बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। अनाज मंडी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई धर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने मृतका की मां रेखा के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।