फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की हो रही बंपर खरीद, एडवांस बुकिंग कराने में जुटे लोग

विज्ञापन
महिला के स्कूटी की चाबी प्रदान करते अधिकारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। धनतेरस और दीपावली को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। यही कारण है कि इस दोनों दिन वाहन खरीदने के लिए लोगों में होड़ लगी रहती है। इस बार भी लोग धनतेरस और दीपावली पर वाहन खरीदने के लिए एडवांस बुकिंग कराने में जुटे हुए हैं। बाइक और कार खरीदने के लिए लगभग एक जैसा ही रुझान नजर आ रहा है। सभी एजेंसियों में 40 से 60 एडवांस बुकिंग आ चुकी हैं, जबकि धनतेरस में 17 और दीपावली में 19 दिन बाकी हैं। एजेंसी संचालकों के अनुसार इस बार करोड़ों रुपये का कारोबार वाहन बिक्री का होगा।
विज्ञापन

दो साल कोरोना काल के कारण सूखे में बिताने के बाद इस बार वाहन एजेंसियों पर खरीदारों की भीड़ है। सभी एजेंसियों पर लोग एडवांस बुकिंग कराने में जुटे हैं। लोगों को डर है कि एडवांस बुकिंग नहीं कराने पर धनतेरस या दीपावली पर उन्हें मनपसंद मॉडल और रंग का वाहन नहीं मिल सकेगा। वहीं दूसरी ओर एजेंसी संचालक भी त्योहारी सीजन को देखते हुए पूरी तैयारी कर रहे हैं और सामान्य से ज्यादा वाहन भी मंगवा लिए गए हैं। कार की एजेंसियों में अभी किल्लत जरूर चल रही है। बिजली संबंधी उपकरणों का आयात पूरा नहीं होने के कारण कंपनियां पर्याप्त संख्या में गाड़ियों का उत्पादन नहीं कर पा रही हैं। इसी कारण लोगों की बुकिंग लगातार वेटिंग में चल रही है।
करोड़ों का होगा कारोबार
हीरो बाइक के लिए 50, होंडा की 50 और बजाज की 45 बाइक के लिए एडवांस बुकिंग कराई जा चुकी है। तीनों ही एजेंसी में दीपावली तक 200-200 बाइक और स्कूटी बिकने की उम्मीद है। इसके अलावा मारुति की 60, महेंद्रा की 50 और हुंडई की 45 कारों के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी है। एजेंसी संचालकों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस और दीपावली पर वाहन बिक्री का लगभग 60 करोड़ का कारोबार होगा।
विज्ञापन

इस बार बेहतर है कारोबार
एमआरएम होंडा के मैनेजर राजेश भाकर और रघु हुंडई के मैनेजर संजीव ने बताया कि इस साल बाजार में उछाल है। लोग वाहन खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। कोरोना संक्रमण भी इसका खास कारण है। अब सभी लोग स्वयं का वाहन खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें