फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में छह स्पेशल रेलगाड़ियों में बढ़ाई डिब्बों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। त्योहारी सीजन को लेकर रेलवे ने छह स्पेशल रेलगाड़ियों में अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। भिवनी-कानपुर स्पेशल ट्रेन में अब एक थर्ड एसी व द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया है। जिससे त्योहार पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर स्पेशल ट्रेन में जोधपुर से 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक और दिल्ली सराय रोहिल्ला से 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक दो थर्ड एसी व दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह जोधपुर-बांद्रा टर्मिनल-जोधपुर स्पेशल में जोधपुर से 21 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक और बांद्रा टर्मिनल से 22 अक्तूबर से 3 दिसंबर तक 2 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। भिवानी-कानपुर-भिवानी स्पेशल में भिवानी से 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक और कानपुर से 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक एक थर्ड एसी व एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर स्पेशल में बीकानेर से 18 अक्तूबर से 30 नवंबर तक और दिल्ली सराय रोहिल्ला से 20 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। इसी तरह दो अन्य ट्रेनों में भी अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें