फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में माहौल खराब करना चाहती है कांग्रेस : धूपड़

विज्ञापन
हांसी गेट पर पंजाब के सीएम का पुतला फूंकते भाजपाई। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान को बेतुका बताते हुए बुधवार को हांसी गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने की। धूपड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की आड़ में राजनीति करते हुए प्रदेश का माहौल खराब कर अराजकता फैलाना चाहती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह शुरू से ही किसानों को बरगलाकर आंदोलन को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस नेता यह बयान दे चुके हैं कि उन्होंने किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर भेजा था और स्वयं कैप्टन अमरिंदर सिंह यह बात चुके हैं। इसीलिए कांग्रेस को हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान से साफ होता है कि इस किसान आंदोलन को कांग्रेस ने हैंडल किया हुआ है। शुरुआत से ही किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब में विरोध का एक भी स्वर नहीं उठ रहा। जाहिर है कि कांग्रेस किसानों को बरगलाकर ऐसा माहौल पैदा करना चाहती है। भाजपा सरकार ने हमेशा किसान हित की सोच रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी नीतियां लागू की जा रही हैं। किसानों को उन नीतियों का फायदा उठाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बृजपाल सिंह तंवर, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीना परमार, शिवकुमार पाराशर, बिशंभर अरोड़ा, रमेश लालावास, राजेश सांकरोडिया, धीरज सैनी, सोनू सैनी, धर्मेंद्र जिंदल, दिनेश बेडवाल, विनोद चावला, सुभाष तंवर, राजेश जांगड़ा, अनीता देवी, सुनील जांगडा, एडवोकेट मुकेश चौहान, ओमप्रकाश वर्मा, बबीता तंवर, कुलदीप पायल, पार्षद मुकेश रहेजा, पार्षद हर्षदीप, पार्षद रेखा राघव, पार्षद प्रवीन मास्टर, राजेश धनखड़, दीपक अग्रवाल तौला, विजय शर्मा, बिजेंद्र बड़गूजर, कपूर लडवाल, केके ग्रोवर, जेबी सैनी एडवोकेट, बिरेंद्र हालुवास, रोशन सिंहमार, एडवोकेट सज्जन खगनवाल, राजींधर शर्मा, रजनीश अहलावत, राजेश जांगड़ा, सुदेश चौहान, अनिल सोलंकी सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें