भिवानी। गांव तालु में पिस्टल के बल पर एक युवक से बाइक छीनने का मामला सामने आया है। आरोपी गांव का ही एक युवक बताया जा रहा है। वहीं पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी है। पुलिस ने बाइक छीनने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव तालु निवासी सुमेर ने सदर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब सवा नौ बजे अपनी बाइक पर बैठकर सरकारी स्कूल से घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही संदीप ने उसकी बाइक को पीछे से पकड़कर जबरन रोक लिया और फिर उसकी छाती पर पिस्टल तान कर उससे बाइक छीन ली। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।