भिवानी। गत 24 अप्रैल से तीन मई तक बंगलूरू में आयोजित हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्थानीय चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की योग की टीम ने अपना हुनर दिखाते हुए कांस्य मेडल पर कब्जा किया। पदक विजेता टीम के खिलाड़ी सचिन नाथुवास, निहाल सिंह कुंगड़, राहुल खरक, सन्नी भिवानी, अभिषेक पालुवास एवं कोच महेंद्र सिंह व वीरेंद्र कालुवास का भिवानी पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर खेल प्रेमियों ने गाजे बाजे के साथ शहर में विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर एनएसयूआई के सीबीएलयू के अध्यक्ष प्रवीण बूरा ने कहा कि सीबीएलयू ने अपनी स्थापना के थोड़े समय में बहुत ऊंचाईयों को छुआ हैं। उन्होंने विजेता टीम एवं कोच को बधाई देते हुए कहा कि ये भी टीम व कोच की मेहनत का नतीजा है। इस अवसर पर मोनू तालु, दिपेश सारसर, आशीष कालुवास, शिवा नाथुवास, अजीत रांगी, चादराम, अनिल दलाल, अमरजीत दहिया, रमेश जांगड़ा नाथुवास मौजूद रहे। संवाद