फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आकर दादी व पोता की मौत, बस चालक पर केस दर्ज

Sun, 24 Sep 2023 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)

सार

गांव आलमपुर के समीप की घटना है, बस चालक पर केस दर्ज किया गया है और अपनी आगामी कार्रवाई में लग गई है। इस खबर से पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव आलमपुर के नजदीक खड़ी रोडवेज बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के गांव आलमपुर के नजदीक दोपहर करीब डेढ़ बजे बस की चपेट में आने से बाइक सवार दादी और पोता की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आलमपुर निवासी महिला हवाकौर (65) व युवक दीपांशु(15) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक सुनील के बयान दर्ज किए और बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


गांव आलमपुर निवासी सुनील ने बताया कि उसकी माता हवाकौर बीमार थी। वह बाइक पर बेटा दीपांशु के साथ अपनी माता को उपचार के लिए तोशाम लेकर जा रहा था। जैसे ही वे गांव के लिंक रोड से मेन रोड पर चढ़े तो हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण वह खेतों में जा गिरा, जबकि उसकी माता व बेटा को बस ने कुचल दिया।

आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसकी माता व बेटा को तोशाम अस्पताल में पहुंचाया तो चिकित्सकों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि कुछ समय बाद उपचार के दौरान हवाकौर ने भी अपना दम तोड़ दिया। इस खबर से पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


इकलौती संतान था दीपांशु
दीपांशु के पिता सुनील ने बताया कि उसकी माता बीमार थी तो इस कारण से बाइक पर वह अकेली नहीं बैठ सकती थी। इसलिए वह अपने बेटे दीपांशु को बाइक पर दादी को पकड़ने के लिए साथ लेकर गया था। लेकिन उसे क्या पता था जिसे वह सहारा देने के लिए लेकर जा रहा है उसका हमेशा के लिए साथ छूट जाएगा। दीपांशु सुनील की इकलौती संतान थी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इस मामले में बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में लग गई है। -एसआई सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, तोशाम पुलिस थाना, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें