फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निनान के समीप देर रात को ऑटो रिक्शा पलटा, दो लोग हुए जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी रोहतक मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे गांव निनान के समीप तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा अचानक सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया वहीं प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मामले की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में कोंट रोड क्षेत्रवासी अमित ने बताया कि रविवार को वह अपने घर से काम के लिए गांव बामला गया था। देर रात करीब डेढ़ बजे वह गांव बामला बस स्टैंड से ऑटो रिक्शा में बैठकर घर लौट रहा था कि गांव निनान के समीप अचानक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा सड़क पर पलट गया। ऑटो पलटने से उसे व ऑटो में सवार सतू नामक व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आई। जबकि ऑटो में चालक के अतिरिक्त दो अन्य लोग भी सवार थे। दोनों घायलों को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से सत्तू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। अमित ने बताया कि हादसा ऑटो रिक्शा चालक की लापरवाही से हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें